Yellow Star
Yellow Star

MS Dhoni IPL 2023 के बाद संन्यास लेंगे

MS Dhoni Director Of Cricket: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई (BCCI) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के अनुभव और तकनीकी कौशल का सही तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर उत्सुक है।

एमएस धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 के बाद संन्यास ले सकते हैं। संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एमएस धोनी को अहम जिम्मेदारी सौंप सकता है।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बोर्ड भारतीय क्रिकेट में स्थायी भूमिका के लिए एमएस धोनी को बुलाने पर विचार कर रहा है।

हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी (ICC) टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) के दूसरे सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने के बाद खेल के सबसे छोटे संस्करण में भारत की योजनाओं में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है।

बीसीसीआई (BCCI) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के अनुभव और तकनीकी कौशल का सही तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर उत्सुक है।

पूर्व कप्तान को खिलाड़ियों के एक विशेष समूह के साथ काम करने के लिए कहा जा सकता है, क्योंकि तीनों फॉर्मेट का प्रबंधन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए बहुत ज्यादा व्यस्तता वाला साबित हो रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) साहसिक अप्रोच और फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं और पूरी तरह से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (Andrew Strauss) जैसी भूमिका निभा सकते हैं।